
MADHUBANI:- मधेपुर व घोघरडीहा प्रखंड के 43 पंचायतों में मतदान 8 को,तैयारी पुरी
मधुबनी-06 दिसंबर। जिले में 10 वें चरण के पंचायत चुनान में मधेपुर प्रखंड के 26 एवं घोघरडीहा प्रखंड के 17 पंचायतों में मतदान 8 दिसंबर को होगा। जिस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मधुबनी नगर भवनन में सोमवार को मतदान कार्य में भाग लेने वाले कर्मी घोघरडीहा एवं मधेपुर प्रखंड मुख्यालय पर योगदान करने पहुंचे। मधेपुर प्रखंड के पंचायत चुनाव में होने वाले मतदान के लिए 335 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मधेपुर प्रखंड में छह मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया हैं।
इनमें मतदान केंद्र संख्या-64 प्राथमिक विद्यालय पिपरा,मतदान केंद्र संख्या-87 कन्या मध्य विद्यालय मधेपुर बायां भाग,मतदान केंद्र संख्या-91 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोरियानी दायां भाग, मतदान केंद्र संख्या-111 प्राथमिक विद्यालय पचही बायां भाग,मतदान केंद्र संख्या-121 नवसृजित विद्यालय कुसौल के प्रांगण में निर्मित भवन में,मतदान केंद्र संख्या-123 प्राथमिक विद्यालय खजुरा बायां भाग को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। मधेपुर प्रखंड के 26 पंचायतों में 179147 मतदाताओं की संख्या है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या-93184 महिला मतदाताओं की संख्या-85958 एवं पांच अन्य मतदाता है। इस प्रखंड में कुल-2216 बैलट यूनिट एवं 2660 कंट्रोल यूनिट व्यवहार में लाने के लिए मतदान केंद्रों पर भेजा गया है। मधेपुर प्रखंड में जिला परिषद के कुल 29 प्रत्याशी,पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 209 प्रत्याशी,ग्राम पंचायत मुखिया पद के लिए 205 प्रत्याशी,ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1418 प्रत्याशी,ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 142 प्रत्याशी, ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 543 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं घोघरडीहा प्रखंड के 17 पंचायतों के लिए कुल 232 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां दो आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
मतदान केंद्र संख्या-160 मध्य विद्यालय बेलहा दक्षिण भाग एवं मतदान केंद्र संख्या-07 मध्य विद्यालय कोनार को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। 146190 कुल मतदाताओं की संख्या है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 75427,महिला मतदाताओं की संख्या 70759 एवं चार अन्य मतदाता हैं। मतदान के लिए 1536 बैलट यूनिट एवं 1844 कंट्रोल यूनिट को मतदान कार्य में उपयोग के लिए मतदान केंद्रों पर भेजा गया है। घोघरडीहा प्रखंड में जिला परिषद पद के लिए कुल-17 प्रत्याशी,पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल-151 प्रत्याशी,ग्राम पंचायत मुखिया पद के लिए 162 प्रत्याशी,ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1011 प्रत्याशी,ग्राम कचहरी सरपंच पद के 116 प्रत्याशी,ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 328 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।



