[the_ad id='16714']

मतदान करवाकर लौट रही पोलिंग पार्टी पर छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट, आईटीबीपी का जवान की मौत

गरियाबंद/रायपुर- 17 नवंबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के बीच शुक्रवार को नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में पोलिंग पार्टी पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लॉस्ट किया है। मतदान करवाकर लौट रही पोलिंग पार्टी में शामिल आईटीबीपी का एक जवान बलिदान हो गया। तथा कई जवान जख्मी हो गए हैं।

आईजी रायपुर रेंज आरिफ शेख ने बताया कि जब पोलिंग पार्टी बड़े गोबरा मतदान केंद्र से लौट रही थी, तभी नक्सलियों ने पोलिंग पार्टी को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया। धमाके में आईटीबीपी के हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह की मौत हो गई। इसके बाद पोलिंग पार्टी और ईवीएम मशीन सुरक्षित गरियाबंद पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि इस ब्लास्ट में कई जवान मामूली रूप से घायल हैं, जिनका उपचार मैनपुर के अस्पताल में चल रहा है।

नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले के नौ पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान हुआ था। मतदान के बाद पोलिंग पार्टी वापस लौट रही थी। इसी दौरान आईईडी ब्लाॅस्ट हो गया। इस घटना के बाद पोलिंग पार्टी को अलग रास्तों से वापस भेजा जा रहा है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!