
बिहार
‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’के मौके पर मुख्यमंत्री ने बिहार वासियों को दी शुभकामनाएं
पटना- 26 अगस्त। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ के पाक अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब की शिक्षाएँ पूरे मानव समाज की तरक्की और खुशहाली के लिए थीं। उनका संदेश प्रेम, सहिष्णुता,शांति एवं विश्व बंधुत्व का था।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से पारस्परिक सौहार्द,आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाने का आह्वान किया।



