मधुबनी- 07 फरवरी। भारतीय मित्र पार्टी के 10वी स्थापना दिवस पर कार्यक्रम सतघरा दुर्गा स्थान के प्रांगण में हुआ। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि हमारी पार्टी अपने संगठन के जिलाध्यक्षों का चुनाव जल्द ही करने जा रही है। जिला अध्यक्ष के चुनाव के बाद पार्टी को मजबूती के लिए जिलाध्यक्ष के द्वारा हर प्रखंड में जाकर कार्यकर्ता को जोड़ेंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए हमारी पार्टी ने निर्णय लिया है कि विधानसभा का चुनाव में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हमारी पार्टी अतिपिछड़ा,पिछड़ा,दलित एवं अल्पसंख्यकों को लेकर हमेशा आवाज उठाती रही है। मौके पर पार्टी की महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष बीणा देवी,राजेश कुमार महतो,बबलू कुमार महतो,मो. चांद ,मोहम्मद भोला,संतोष कुमार चोधरी,बाबूलाल चोधरी,रामबाबू चोधरी,मो. लाल बाबू आदि लोग मौजूद थे।
