बिहार

नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदेश भाजपा ने खोला मोर्चा, सड़क पर उतरने का फैसला

पटना- 09 अगस्त। बिहार में एनडीए से अलग होने के बाद भाजपा नेताओं ने नीतीश कुमार के विरोध में मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है। भाजपा ने नीतीश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया है।

भाजपा नेता पार्टी कार्यालय के बाहर बुधवार को धरना प्रदर्शन करेंगे। साथ ही नीतीश को घेरने की नयी रणनीति भी बनायी जाएगी। सूचना मिल रही है कि भाजपा ने पूरे राज्य में नीतीश कुमार और जदयू के विरोध में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

लिये गये निर्णय के अनुसार 10 अगस्त यानि कल बुधवार को भाजपा ने पटना में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।12 अगस्त को जिला मुख्यालय और 13 को सभी प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा नेता धरना देंगे। यह निर्णय नीतीश के इस्तीफे के कुछ देर बाद ही बिहार भाजपा की हुई कोर कमेटी की बैठक में लिया गया।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नीतीश कुमार ने जदयू के विधायक और सांसदों के साथ बैठक करने के बाद एनडीए से अलग होने का निर्णय लिया और कुछ समय बाद ही अपना त्यागपत्र राज्यपाल को आज दे दिया। इसके बाद उन्होंने महागठबंधन से मिलकर सरकार बनाने की पेशकश भी राज्यपाल से की है। नीतीश कुमार ने 164 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा है। राज्यपाल ने अभी नीतीश कुमार को शपथ ग्रहण के लिए समय नहीं दिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button