बिहार

चिकित्सक पर थाना में प्राथमिकी दर्ज को लेकर प्रमंडलीय IMA की बैठक

सहरसा- 02 जून। आईएमए भवन में कोसी प्रमंडल के तीन जिले सहरसा , मधेपुरा और सुपौल के आईएमए के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक बीते दिनों नया बाजार स्थित आयुष नर्सिंग होम के संचालक डॉ अजय कुमार सिंह पर सदर थाना में दर्ज मामले को लेकर आयोजित की गई थी।

बैठक में मौजूद चिकित्सकों ने डॉ अजय कुमार सिंह पर दर्ज एफआईआर तथा उनके ऊपर लगाए गए धाराओं पर विचार विमर्श किया। साथ ही सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार दिए। सभी लोगों ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है।

आईएमए के सचिव डॉ ओम प्रकाश द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में एकमत से सभी लोगों ने पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। जिसमें एक मेडिकल बनाकर उक्त केस से संबंधित रिपोर्ट को मंगवा कर , उसके आधार पर ही उचित कार्रवाई की जाए। बिना मेडिकल बोर्ड का मंतव्य जाने , यदि कोई भी कार्रवाई की जाती है। तो यह अनुचित होगी। जिसका आईएमए विरोध करता है।

बैठक में आईएमए के कोसी डिवीजन का पुनर्गठन किया गया जो बीते कुछ दिनों से लंबित था। बैठक में सहरसा , मधेपुरा और सुपौल जिले के सदस्य शामिल होकर संघ को मजबूती दी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button