
किशनगंज:-ओले गिरने से आम-लीची के फसलों को नुकसान
किशनगंज-10 अप्रैल। बिहार के सीमावर्ती जिला किशनगंज में नेपाल सीमा से जुड़े ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में बारिश और ओले गिरने से आम -लीची के छोटे -छोटे टीकोले को भारी नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र सहित कई अन्य भागों में मेघ गरज के साथ सौ ग्राम वजन से भी अधिक बड़े -बडे़ ओले की बारिश हुई । पहले तेज हवा चली और मेघ गरज के साथ ओले पड़े ।आम-लीची के फलों के साथ कई फसल को नुकसान पहुंचाया।गर्मी के इस मौसम में लोगों ने सर्दी का एहसास किया।
यहां पूरे जिले में कही -कही सुबह हल्की बारिश की बूंद पड़ने के कारण ही मौसम का पारा लुढ़क गया। बीते कुछ दिनों से मेघ भरी आकाश दिख रही थी। जिसके कारण उमस वाली गर्मी थी और आज ऐसे मौसम से राहत मिली है। मघ्यम हवा भी चल रही है।मौसम विभाग के मुताबिक यहां के आसमान साफ नही है बारिश और ओले का खतरा अभी भी बना हुआ है।



