कलयुगी पिता ने पुत्री के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार- 06 अगस्त। जनपद के रुड़की क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पिता पर आरोप है कि कई बार पहले भी वह डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। शनिवार को भी वह उसे लकड़ी लेने के लिए जंगल अपने साथ ले गया। जहां पर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने भाई को मामला बताया। भाई के साथ पीड़िता कोतवाली पहुंची। पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रुड़की के नारसन क्षेत्रान्तर्गत एक गांव निवासी एक युवक अपनी 14 वर्षीय बहन के साथ कोतवाली पहुंचा। उसने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका पिता लगातार उसकी बहन के साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता ने महिला पुलिस कर्मियों को पूरी जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता द्वारा पहले भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। युवती ने बताया कि शनिवार को आरोपित पिता अपनी नाबालिग पुत्री को ईंधन के लिए लकड़ी लाने के लिए अपने साथ ले गया था। जहां पर एक बार फिर उसने जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने घर वापस आने पर पूरी घटना अपने भाई से बताई।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण का कहना है कि पीड़ित पुत्री की तहरीर पर पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। आरोपित पिता की तलाश की जा रही है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!