
बिहार
मुख्यमंत्री ने इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण से बिहार की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
पटना- 04 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण से बिहार की सुख, शांति,समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस्कॉन मंदिर के तीसरे तल पर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक किया एवं उन्हें झूला झुलाया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार तरक्की के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ते हुए समृद्ध बने और भारत विकसित एवं सशक्त हो, ईश्वर से यही कामना करता हूं।



