स्पोर्ट्स

एशिया कप 2022: भारत-पाकिस्तान मैच का वो आखिरी छक्का, जिस पर उछल पड़ा पूरा भारत

नई दिल्ली- 30 अगस्त। एशिया कप 2022 के दूसरे दिन हुए भारत-पाकिस्तान के बीच हुए रोमांचक मैच में खेल के अंतिम ओवर में 6 गेंदों पर 7 रन की जरूरत थी। लोग देखते ही देखते हाथ जोड़कर भगवान से भारत की जीत की प्रार्थना करने लगे। फिर कुछ सेकेंडों के लिए सन्नाटा छा गया और देखते ही देखते मैच देख रहा हर एक इंसान खुशी से उछल पड़ा। यह खुशी भारत को उपहार में दी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने, जिनके बल्ले ने चौथी गेंद में ऐसा जादू चलाया कि प्रतिद्वंदी टीम के छक्के छूट गए। भारत के मैच जीतने के बाद आलम यह था कि भारत के झंडे हाथों में लिए लोग गली-मोहल्लों में रैली लेकर बड़ी तादाद में निकलते दिखे। देश में इस जीत के बाद दिवाली की तरह माहौल था और जमकर आतिशबाजी की गई।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में यह 15वीं भिड़ंत थी। भारतीय टीम इस मैच को मिलाकर 9 और पाकिस्तान 5 मैच जीती है। एक मैच बेनतीजा रहा है। स्वदेशी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, कू ऐप पर इस ऐतिहासिक जीत का वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है, जो स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने अपने हैंडल के माध्यम से पोस्ट किया है।

स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने कू एप पर लिखा, “वह पल, जब टीम इंडिया के सभी फैंस खुशी से झूम उठे!”

वहीं, आकाश चोपड़ा और पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने कू एप पर अपने-अपने यूट्यूब वीडियो का लिंक पोस्ट किया, जिसमें वह भारत और पाकिस्तान के मैच से जुड़ी कुछ खास और बड़ी बातें दर्शकों से शेयर कर रहे हैं।

एशिया कप 2022 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर बड़ी जीत हासिल की है। या यों कह लें कि टी20 वर्ल्ड कप 2021 की हार का बदला टीम इंडिया ने पूरा कर लिया है।

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पाकिस्तान की टीम 147 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए और मैच जीत लिया। हार्दिक पांड्या ने 33 रन बनाकर नाबाद मैच विनिंग पारी खेली और रविंद्र जडेजा ने भी 29 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली।

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मोहम्मद नवाज की गेंद पर विजयी छक्का जड़ा। हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर 3 विकेट लिए और 33 रन की अपनी नाबाद पारी में 4 चौके भी जमाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब मिला। विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने 35-35 रन का योगदान दिया। इस प्रकार हार्दिक, विराट और रवींद्र सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button