ताज़ा ख़बरें

असम मजबूत होगा तभी भारत शक्तिशाली बनेगाःCM हिमंत बिस्व सरमा

गुवाहाटी- 30 जुलाई। असम भाजपा प्रदेश की पहल पर शनिवार को पिछले छह वर्षों से पूर्वोत्तर के सांगठनिक महासचिव के रूप में कार्यरत अजय जाम्वाल के उल्लेखनीय सेवा के लिए गुवाहाटी के माछखोवा स्थित आईटीए सेंटर में आयोजित धन्यवाद एवं स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कहा कि वर्ष 2015 में भाजपा की सांगठनिक शक्ति को मजबूत करने के लिए अजय जाम्वाल ने असम के सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया। राज्य में सरकार के गठन के पश्चात उन्हें जब नेडा का दायित्व दिया गया, उस समय पूर्वोत्तर के सांगठनिक महासचिव का दायित्व अजय जाम्वाल के जिम्मे था। मणिपुर, त्रिपुरा, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले थे, ऐसे समय में अजय जाम्वाल ने पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं के मन में आत्मविश्वास बढ़ाया। उन्होंने संगठन निर्माण के साथ ही पार्टी के कार्यालयों को स्थापित करने में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहते हुए देश सेवा में अपने आपको समर्पित करने वाले अजय जाम्वाल पूर्वोत्तर में भाजपा के सभी पदाधिकारियों का सम्मान हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पार्टी की सांगठनिक स्थिति को मजबूत करने की तथा जो जिम्मेदारी अजय जाम्वाल को सौंपी गई है, यह उनका कोई विदाई समारोह नहीं है, बल्कि उनका कार्यस्थल बदला गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत तभी शक्तशाली बनेगा जब असम मजबूत होगा। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के मजबूत होने पर पूर्वोत्तर को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम सभी की एक ही मां हैं, वह हैं भारत माता।

बैठक में असम प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भवेश कलिता, प्रदेश सांगठनिक महासचिव फणींद्र नाथ शर्मा, असम सरकार के मंत्री चंद्रमोहन पटवारी, मंत्री पीयूष हजारिका, मंत्री जयंतमल्ल बरुवा, मंत्री अशोक सिंघल, सांसद क्वीन ओझा, सांसद पवित्र मार्घेरिटा, प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रमेन डेका, विधायक, त्रिपुरा प्रदेश भाजपा महासचिव टिंकू रॉय, नगालैंड प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष महेश कटेचा, मणिपुर प्रदेश भाजपा के महासचिव पी प्रेमानंद मैतेई, मिजोरम प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वानलालमोवाका, सिक्किम प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दल बहादुर चौहान, मेघालय प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अर्नेस्ट माउरेई, अरुणाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बिवोराम ओवाहगे, असम प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता और पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों प्रतिनिधि मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button