
बिहार
दरभंगा में एम्स निर्माण की परिकल्पना शुरू से मेरे मन में थी:CM नीतीश
दरभंगा–16 दिसंबर। सीएम नीतीश कुमार ने दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान में जलजमाव से निजात दिलाने के लिए किए जा रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। साथ ही जलनिकासी के लिए नरैला चौर नाला उड़ाहीकरण के कार्य का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि जब से हमें काम करने का मौका मिला है, हमलोग बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दरभंगा में एम्स का निर्माण कराया जा रहा है। वर्ष 2015 में बिहार में दूसरे एम्स के निर्माण की बात हुयी तो दरभंगा में एम्स निर्माण की परिकल्पना उनके मन में थी।


