
तमिलनाडु:- तिरुवन्नामलाई में कार व बस की भिड़ंत में 7 की मौत,4 जख्मी
चेन्नई (तमिलनाडु)- 24 अक्टूबर। तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में देर रात सरकारी बस और एक कार की आमने-सामने की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में अधिकांश मजदूर थे। दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि सोमवार की देर रात तिंडीवनम-कृष्णागिरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेंगलुरु से आ रही तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की बस की सामने से आ रही एक एसयूवी कार से भीषण टक्कर हो गई। एसयूवी में सवार 11 लोगों में सात की मौत हो गई। एसयूवी में सवार लोगों में ज्यादातर श्रमिक थे और कृष्णागिरी की ओर जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक असम मूल का एक व्यक्ति भी शामिल था। घायलों को तिरुवन्नामलाई के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान असम के भीनमाल तीर्थ,कुंचा राय,दल्लू,निकोलस और नारायण सेठी,ड्राइवर पुनीथ कुमार और कृष्णागिरी जिले के कामराज के रूप में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



