
बिहार
BPSC की नई अध्यक्ष हरजोत कौर का पुराना बयान फिर वायरल, जिसमें एक छात्रा से कथित तौर पर कहा था “मत दो वोट, चली जाओ पाकिस्तान”
पटना, 26 नवंबर। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की नई अध्यक्ष हरजोत कौर का 28 सितंबर 2022 का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है।
वायरल बयान में कहा जा रहा है कि उन्होंने एक छात्रा से कहा था – “मत दो वोट, चली जाओ पाकिस्तान।” इस बयान को लेकर उस समय भी काफी विवाद हुआ था।
बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद उन्हें बाद में माफी मांगनी पड़ी थी। अब BPSC अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यह पुराना वीडियो और बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
सोशल मीडिया पर लोग इस बयान को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।



