
विभा झा ‘विभासित’ की मैथिली कविता संग्रह ‘स्नेहक बरखा’ का लोकार्पण
मधुबनी- 27 अप्रैल। सीतामढ़ी के ससौला की विभा झा ‘विभासित’ द्वारा रचित कविता संग्रह ‘स्नेहक बरखा’ का लोकार्पण कवयित्री के पिता पं. देवकृष्ण पाठक एवं उनकी माता जानकी देवी द्वारा किया गया। लोकार्पण समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार, कवि व गीतकार सुभाषचन्द्र झा ‘ सिनेही’, शिक्षक प्रकाशचन्द्र झा, प्रधानाचार्य संस्कृत विद्यालय ससौला राजेश पाठक, ब्रजेश पाठक, मनीष पाठक, आशीष पाठक, विश्वजीत पाठक, अर्चना, सुप्रिया पाठक, सीमा पाठक सहित अन्य गणमान्य हिस्सा लिया।
इससे पूर्व भी कवयित्री की दो पुस्तकें मैथिली भाषा में प्रकाशित हो चुकी हैं। वह पति सिनेही की लेखनी से प्रेरित निरन्तर साहित्य सेवा मे लगी है। इनके 50 से अधिक गीत इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो चुका हैं। चित्रकार कवि दयाशंकर मिथिलांचली ने लेखिका स्नेहक बरखा की कविता संग्रह के लोकार्पण पर खुशी जाहिर की हैं ।



