[the_ad id='16714']

UP में विकास के आधार पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: प्रियंका गांधी

मुरादाबाद- 02 दिसम्बर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उप्र में कांग्रेस विकास के आधार पर चुनाव लड़ेगी। जनता को नेताओं से जवाबदेही मांगनी होगी। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस उन्हें 40 प्रतिशत टिकट देगी। मुरादाबाद में गुरुवार को सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार में कांग्रेस ने प्रतिज्ञा रैली का आयोजन किया। रैली में कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी से लोगों का शोषण हो रहा है। नोटबंदी से लोगों का नुकसान हुआ। काला धन वापस नहीं हुआ। योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उप्र में पेपर लीक होना नई बात नहीं है। अब तक 12 परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। योगी कहते हैं कि नौकरी बहुत है, लेकिन योग्य युवा नहीं मिल रहे। जबकि मुझसे पढ़े-लिखे बेरोजगार नौकरी नहीं मिलने की बात कह रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि चीन की तरह इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत बनाना चाहिए था। भाजपा सरकार में महंगाई बहुत है। घर का बजट चौपट हो गया। यूपी में सांप्रदायिक व जातिवाद पर राजनीतिक अधिक है। मुख्यमंत्री चुनाव जीतकर निकल जाएंगे। प्रधानमंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसान आंदोलन में मारे गए 700 किसानों के बारे में उन्होंने दो मिनट का मौन भी नहीं रखा। किसानों को जीप के पहियों के नीचे कुचलकर मार डाला गया। पीड़ित न्याय के लिए भटक रहे हैं। दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा। जबकि प्रधानमंत्री दिखावे के लिए दलितों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने किसानों का अपमान किया। अब माफी मांग रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि तीन काले कानूनों के अलावा भी किसानों की बड़ी समस्याएं हैं। जिन्हें सरकार नकार रही है। गन्ना किसानों का भुगतान नहीं किया गया। नरेन्द्र मोदी पांच हजार करोड़ के हवाई जहाज में घूम रहे हैं। जबकि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान केवल चार हजार करोड़ रुपए का है। कर्ज काफी की बात पर चुप हो जाते हैं। उप्र में खाद की लाइन में लगकर किसान दम तोड़ रहे हैं। डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को सबल नहीं बनाएंगे, तब तक उनका वोट राजनीतिक दलों को नहीं मिलेगा। महिलाओं को आगे बढ़ाओ। कांग्रेस 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। उन्होंने कहा कि पब्लिक को नेताओं से जवाबदेही मांगनी होगी। अखिलेश और मायावती पर भी प्रियंका गांधी ने करारे प्रहार किए और लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!