
MADHUBANI: राजनगर के हाकिम मेहरबान, पुल-पुलियों की जमीन पर घर-दुकान और बिल्डिंग निर्माण का चल रहा ‘खेल
मधुबनी- 07 मई। बिहार जहां सरकारी पुलों को टूटने और ध्वस्त होने का रिकॉर्ड बना रहा है। वही, मधुबनी जिले के राजनगर अंचल में सरकारी पुलो की जमीन के अतिक्रमण का नया रिकॉर्ड बन रहा है। 13 नंबर रेलवे गुमटी से रांटी चौक और रांटी चौक से चंद्रा कांप्लेक्स होकर बाईपास सड़क पर करीब आधा दर्जन सरकारी पुल और उसकी जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया है। इतना ही नहीं, इस सड़क और पुल होकर आए दिन गुजरने वाले राजनगर अंचल के हाकिम और राजस्व कर्मचारियों की नजर पुल की अतिक्रमित जमीन पर नहीं पहुंच पा रही है।
बतादें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण खाली कराने का दावा ठोक रहे हैं। लेकिन राजनगर अंचल के हाकियों पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आदेश का कोई असर फिलहाल नहीं दिख रहा है। लोगों का माने तो राजनगर अंचल के हाकिमों की मिली-भगत से पुलों की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। राजनगर अंचल के13 नंबर गुमती से रांटी चौक और रांटी चौक से चंद्रा कांप्लेक्स होकर बाईपास सड़क पर पुलों की बड़े पैमान पर जमीन पर माफियाओं ने कब्जा कर रखा है। जिससे वर्षा के पानी की निकासी सालों से बाधित हो चुका है।
सरकारी भूमि पर घर, दुकान और बिल्डिंग का निर्माण जांच का विषय बन गया है। लोगों का मान तो पुल-पुलियों की सरकारी जमीन की फर्जी तरीके से राजनगर अंचल द्वारा जमाबंदी कायम कर दिया गया। जिससे अतिक्रमणकारियों द्वारा खुलेआम पुल-पुलियों की जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे हैं। निर्माण कार्य को रोकने के लिए अंचल कार्यालय द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।



