
MADHUBANI:- शहर के दो जमीन कारोबारी के खिलाफ धरना पर बैठेंगे पीड़ित जानकी देवी का परिवार
मधुबनी- 16 जुलाई। शहर के मीना बाजार निवासी जानकी देवी और उसके पुत्र रंजीत साह ने शहर के दो कारोबारी पर जबरन हथियार के बल पर आठ कट्ठा जमीन केवाला करा लेने का आरोप लगाया है। जानकी देवी ने बताया कि दोनों जमीन कारोबारी हथियार के बल पर जान से मारने का भय दिखाकर कराए केवाला की जमीन का राशि का भुगतान नहीं किया है। सीता देवी ने बताया कि करीब 3 साल पूर्व दोनो कारोबारी ने घर से अपने गाड़ी पर बैठाकर मधुबनी रजिस्ट्री ऑफिस ले आया और हथियार दिखाकर कई कागजों पर अंगूठा छाप ले लिया। पुत्र रंजीत साह को जान से मारने का भय दिखाकर कागज पर दस्तखत करवा लिया। पिछले 3 साल से ना तो जमीन का केवाला रद कर रहा है ना ही जमीन का राशि भुगतान कर रहा है।
रशि मांगने पर मेरे पुत्र रंजीत साह को सप्ता और प्रधान डाकघर के बगल में एक चाय दुकान पर बुलाकर उसके साथ मारपीट करता है। हथियार सटाकर जान से मारने की धमकी देता है। जानकी देवी बताया कि जब मेरा पुत्र रंजीत साह दोनों कारोबारी के पास जाता है तो उसकी पिटाई कर दिया जाता है। वहीं, जानकी देवी के पुत्र रंजीत साह ने बताया कि हथियार के बल पर जबरदस्ती कराया गया केवाला का दाखिल खारिज भी करा लिया है। दाखिल खारिज के बाद दोनो कारोबारी मिलकर केवाला कराई गई जमीन दूसरे लोगों को बेचने लगा है। इन दोनों कारोबारी पर कानूनी कार्रवाई के लिए नगर थाना और रजिस्ट्री ऑफिस में आवेदन देंगे। पूरे परिवार के साथ समाहरणालय के समक्ष धरना पर बैठेंगे।



