बिहार

साइबर अपराधों को रोकने और इससे निपटने के तौर-तरीकों से अवगत हुए बिहार के 100 पुलिस पदाधिकारी

मधुबनी- 16 जुलाई। भारतीय रिजर्व बैंक, पटना द्वारा मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित एक होटल के सभागार में पुलिस अधिकारियों के लिए वित्तीय धोखाधड़ी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों के उप पुलिस अधीक्षकों सहित विभिन्न श्रेणी के 100 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में बढ़ते वित्तीय अपराधों के युग में भारतीय रिज़र्व बैंक की भूमिका,वित्तीय साक्षरता एवं उपभोक्ता संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों को वित्तीय अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने और नागरिकों को धोखाधड़ी की गतिविधियों का शिकार होने से बचाने की कौशल से अवगत कराया गया। प्रतिभागियों को एनबीएफसी,भारतीय बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताएं,अनिगमित निकायों और जमा लेने की गतिविधियों से संबंधित दिशा निर्देशों से परिचित कराने से पूर्व भारतीय रिज़र्व बैंक के विभिन्न क्रियाकलापों और कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया।

घोटालेबाजों द्वारा भोली-भाली लोगों को ठगने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न नवीनतम तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया, जिसमें डिजिटल गिरफ्तारी, एमएलएम योजनाएं, वित्तीय साइबर अपराध, प्रतिरूपण, ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी, ट्रेडिंग घोटाला, क्रिप्टो घोटाले, अवैध ऋण देने वाले ऐप आदि शामिल हैं। इन घोटालेबाजों से ठगे जाने से स्वयं को बचाने के लिए विभिन्न उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में अविनियमित जमा योजनाओं के खिलाफ भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा की गई विभिन्न पहलों और वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ जमाकर्ताओं के लिए उपलब्ध उपायों की जानकारी दी गई।

वहीं, फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से किए जाने वाले विभिन्न साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। पिछले कुछ वर्षों में सिम जारी करने की प्रक्रिया तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल एवं डिजिटल इंटेलिजेंस का उपयोग करके साइबर अपराधों को रोकने में दूरसंचार विभाग की भूमिका पर चर्चा की गई।आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) द्वारा वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले लोगों से निपटने के लिए उपलब्ध कानूनी ढांचे और ऐसे मुद्दों से निपटने में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की भूमिका के बारे में बताया गया। प्रतिभागियों में से कुछ उप पुलिस अधीक्षकों द्वारा वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों से निपटने से संबंधित साझा किए गए कार्य अनुभव अन्य प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक साबित हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा केस डायरी तैयार करने के विभिन्न सूक्षम पहलुओं की जानकारी दी गई। हाल के दिनों में भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा पुलिस विभाग के सशक्तीकरण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों और नए पोर्टल्स की भी जानकारी दी गई। जिसे प्रतिभागिओं ने काफी सराहा।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक की इस अद्वितीय पहल की भरपूर सराहना की गई। इससे उन्हें विनियामक और कानूनी ढांचे की बारीकियों को समझने और वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ लड़ाई में कानून प्रवर्तन एजेंसियों एवं वित्तीय संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए एक अभूतपूर्व मंच मिला। प्रतिभागियों ने यह विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यक्रम उनके कौशल और क्षमता में काफी योगदान देगा। बिहार में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने में काफी सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम का आयोजन और संचालन भारतीय रिजर्व बैंक के उप महाप्रबंधक नीरज कुमार के नेतृत्व मे किया गया। भारतीय रिजर्व बैंक, पुलिस विभाग और आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारियों ने सत्र का संचालन किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!