भारत

कुछ लोग धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम कर रहे: कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली- 13 अगस्त। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस की सोच पूरे देश को जोड़ने और एक रखने की है, जबकि कुछ लोग जनता में फूट डालना चाहते हैं।

कांग्रेस पार्टी की शाखा ‘रचनात्मक कांग्रेस’ के राष्ट्रीय अधिवेशन में खरगे ने कहा कि पूरे देश को जोड़ना और एक रखना कांग्रेस की सोच रही है। इसके विपरीत आज कुछ लोग जनता में फूट डालना चाहते हैं। खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को चूर-चूर करने के लिए काम कर रही है। इन नेताओं ने ऐसे भारत की कल्पना की थी, जिसमें समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चला जाए।

खरगे ने टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले विज्ञापनों को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, “मुझे दुख होता है कि आज टीवी पर पान मसाला, तेल और बहुत से प्रोडक्ट का विज्ञापन चलाया जाता है।” उन्होंने कहा कि इसके बजाय देश के अच्छे काम, आजादी के नायकों और उनके विचारों का प्रचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आजादी के नायकों के विचारों और उनके योगदान को युवाओं तक पहुंचाने की जरूरत है, ताकि देशभक्त युवा तैयार हों। देश को बांटने के बजाय लोगों को जोड़ने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की जरूरत है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!