
बिहार
JDU विधायक दल के नेता चुने गए श्रवण कुमार
पटना- 21 अप्रैल। श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। जेडीयू विधायकों की बैठक में अंतिम फैसले के लिए नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया था। नीतीश कुमार ने श्रवण कुमार के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। जनता दल यूनाइटेड विधायक दल के नेता के तौर पर चयन का विधानसभा से नोटिफिकेशन कुछ ही देर में जारी किया जाएगा।
श्रवण कुमार नीतीश कुमार की जाति और उनके ही गृह जिले से आते हैं। बिहार के नालंदा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने 2025 के चुनाव में लगातार आठवीं बार जीत दर्ज की है।



