
दिल्ली में 24 अप्रैल को ‘रंगरेज मिथिला’ द्वारा ‘पूस जाड़ कि माघ जाड़’ का होगा मंचन
मधुबनी- 21 अप्रैल। मैथिली रंगमंच और मैथिली साहित्य के लिए इन दिनों स्वर्णिम काल चल रहा है। मैथिली के श्रेष्ठ नाटककार महेन्द्र मलंगिया केन्द्रित पांच दिवसीय ‘मलंगिया महोत्सव’ 24 से 28 अप्रैल तक गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, राजघाट, दिल्ली में आयोजित हो रहा है। यह महोत्सव में किसी क्षेत्रीय भाषा के एक नाटककार कृत पैंतीस नाटकों की प्रस्तुति एक साथ हो रही है। देश के विभिन्न शहरों में सक्रिय मैथिली नाट्य संस्थाएं इस उत्सव में नाटकों के संग अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करने को आतुर हैं।
मधुबनी जिले से पांच नाट्य मंडली इस महोत्सव में महेन्द्र मलंगिया लिखित नाटकों का मंचन करेगी। चर्चित नाट्य संस्था ‘रंगरेज मिथिला’ द्वारा ‘पूस जाड़ कि माघ जाड़’ नाटक का मंचन 24 अप्रैल की शाम ‘मल्लड़ सभागार ‘ गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, राजघाट के प्रेक्षागृह में होगा। चर्चित साहित्यकार व निर्देशक ऋषि वशिष्ठ के निर्देशन में होने वाले इस नाटक में मैथिली रंगकर्म एवं फिल्म जगत के अनेकों सिद्धहस्त कलाकार भाग ले रहे हैं। इस नाटक में अनिल मिश्रा, प्रवीण कुमार झा, सुजीत कुमार झा, आनन्द मोहन झा, राजीव झा, शंकर कुमार झा, प्रिंस कुमार, राज कुमार झा, राहुल कुमार, विशाल कुमार एवं मैथिली रंगजगत की सुपरिचित अभिनेत्री सोनी नीलू झा शामिल हैं।
रंगरेज मिथिला के सांस्कृतिक समन्वयक रवीन्द्र झा ने कहा कि मलंगिया महोत्सव में नाट्य मंचन के लिए कलाकार उत्साहित हैं। किसी क्षेत्रीय भाषा के एक नाटककार कृत 35 नाटकों की प्रस्तुति एक संग होगी। रंगरेज़ मिथिला के सांस्कृतिक समन्वयक रवीन्द्र झा ने कहा कि मलंगिया महोत्सव में नाट्य मंचन के लिए हमारे कलाकार अति उत्साहित हैं। इस उत्सव ने मैथिली नाट्य मंचन के सुनहरे अवसर उपलब्ध कराए हैं।



