
मधुबनी शहर वासियों ये जलजमाव तो आगाज़ है, अभी तो आगे बरसात है
मधुबनी- 29 अप्रैल। बुधवार शाम करीब एक घंटे तक आंधी के साथ तेज बारिश से शहर पानी-पानी हो गया। शहर के अधिकांश सडकें डूब गया। आलम यह है कि शहर की सड़कें, सदर अस्पताल और मुहल्ले जलमग्न हो गए हैं। शहर के रेलवे स्टेशन चौक, गदियानी, तिरहुत कॉलोनी, विनोदानंद झह कॉलोनी, सदर अस्पताल परिसर, प्रगति नगर, चूड़ी बाजार, महिला कालेज रोड समेत अन्य कई मुहल्लों में पानी भर गया है।
गदियानी में नाले का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। बारिश के चलते जाम नाला की गंदगी सड़कों बहने लगा। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि सड़क से उच्ची नाला के चलते वार्ड हिस्सों में सड़क पर जलजमाव से लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया। शहर के विनोदानंद झा कॉलोनी की सड़क जलजमाव झेल रहा है। कॉलोनी से जुड़े रेलवे की नाला जाम रहने से जलनिकासी अवरूद्ध होने से फिलहाल जलजमाव की समस्या खड़ी हो गई है।
मधुबनी शहर के गंगासागर चौक से महिला कालेज रोड पर एक माह से जलजमाव की समस्या बनी है। वहीं वार्ड 9 के संतुनगर से अनंत वाटिका जाने वाली सड़क पर जलजमाव की शिकायत दूर नहीं हो रही है। शहर की बजबजाती नालियां जलजमाव की समस्या को बढा दिया है। जाम नाला की सफाई नियमित रूप से नहीं होना निगम की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है। शहर के कीर्तन भवन रोड पर एक माह से सड़क पर नाला का पानी सफाई कार्य का पोलखोल रहा है। शहर के चूडी बाजार से बाटा चौक तक सड़क पर दो से तीन फीट पानी बह रहा है।



