
महोत्सव में जानो मानो तालाब-कल्याणी मंदिर को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव पारित
मधुबनी- 28 मई। गंगा दशहरा पर मधुबनी जिले के लखनौर प्रखंड के कछुआ गांव स्थित कल्याणी मां मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ पांच दिवसीय जानो मानो महोत्सव में जानो मानो तालाब और कल्याणी मां मंदिर को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव पारित किया गया। महोत्सव में वक्ताओं ने पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने के लिए अब तक किए गए प्रयास की समीक्षा करते हुए नए सिरे से रुपरेखा तैयार करने की सहमति प्रदान किया गया। वक्ताओं ने इसके लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जिलाधिकारी से भेंटकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। जानो मानो ट्रस्ट के ट्रस्टी सरोज मोहन झा ने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ो लोगों को शीतलता प्रदान करने वाली जानो मानो तालाब के चहुंओर भिंडा निर्माण कराया जाना जरूरी हो गया है। तालाब में गंदगी फेंकने और मछली पालन के लिए रसायनिक खाद का उपयोग नहीं करने को लेकर जागरूक रहने की जरूरत है।
कछुआ ट्रस्ट के तत्वावधान में महोत्सव के संचालन में ट्रस्टी सह संस्थापक लीलाकांत झा, विवेकानंद झा, डा. संतोष झा, ट्रस्टी सह संस्थापक सचिव सरोज मोहन झा, अध्यक्ष विजय शंकर झा मुन्ना, उपाध्यक्ष राजीव झा, गुणदेव कामत भरत ठाकुर, चंदन झा, शंभू ठाकुर, ललन ठाकुर, रवीन्द्र झा, अजय झा, अशोक मंडल, राजा बाबू, अजय ठाकुर, सौरभ झा, योगेन्द्र मुखिया, ललन कामत, दिवाकर मंडल नित्यानंद झा सहित अन्य जुटे है।



