
MADHUBANI: दादा की जमीन पोता ने कर दी रजिस्ट्री, पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन
मधुबनी- 28 मई। रहिका प्रखंड के सौराठ गांव निवासी 81 वर्षीय निलांबर झा ने मधुबनी पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन देकर उनकी जमीन शिवम कुमार द्वारा गणेश मिश्रा के नाम से किए गए केवाला रद्द करने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि शिवम कुमार उक्त जमीन को बेचने का हकदार नहीं होने के बाद भी गणेश मिश्रा ने रजिस्ट्री करा लिया गया है। 7/05/2026 को मधुबनी रजिस्ट्री ऑफिस में मेरे व्यक्तिगत जमीन में से कुल 6 कट्ठा 17 धूर 8 कनमा जमीन गणेश मिश्रा के नाम केवाला कर दिया है।
आवेदन में निलांबर झा ने जमीन हड़पने और अपनी हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए बताया है कि वे वर्तमान में विहार न्यू दिल्ली में रहते है। उनका खाता सं. 111 खेसरा सं. 1378 एवं खाता सं. 111 खेसरा सं. 1009 दान पत्र से प्राप्त है। संख्या 105 खेसरा सं. 1374 केवाला से प्राप्त है। उनका पोता शिवम कुमार पिता स्व. बबलू झा द्वारा गणेश मिश्रा परसौना को केवाला कर दिया है। सुनियोजित तरीके से शिवम कुमार को नशा का शिकार बनाकर मेरे नाम की जमीन को हड़पने की साजिश की गई है। केवाला पर सागर कुमार झा पिता संजय झा, अनिल मिश्रा पिता कंटीर मिश्रा को गवाह बनाया गया है।



