
मधुबनी में अब पुलिस पदाधिकारी के घर भी सूरक्षित नही, सब-इंस्पेक्टर रिंकी कुमारी के आवास का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जूटी पुलिस
मधुबनी- 10 अक्टूबर। मधुबनी में अब पुलिस पदाधिकारी के घर भी सूरक्षित नही है। नगर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर कॉलोनी किराये के मकान में रह रही यातायात थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर रिंकी कुमारी के मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने सरकारी लैपटॉप और दो बॉडी वॉर्म कैमरे के चोरी वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार सब-इंस्पेक्टर रिंकी कुमारी बीते 02 अक्टूबर से छुट्टी पर अपने घर गई हुई थीं। इसी दौरान मकान मालिक ने उन्हें फोन कर उनके कमरे का ताला टूटे होने और चोरी की घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही वह तुरंत मधुबनी वापस लौटीं और घटना का जायजा लिया। इसके बाद 10 अक्टूबर को उन्होंने इस संबंध में नगर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने आवेदन पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। जल्द ही चोरी की इस घटना का पर्दाफाश कर चोरी हुआ सरकारी सामान बरामद कर लिया जाएगा। इधर चोरी के बाद उक्त कॉलोनी वासियों में दहष्त का माहौल है।



