बिहार

MAD|HUBANI:- एसएसबी जवान मौत मामले में 2 गिरफ्तार

मधुबनी-01 सितंबर। लदनियां थाना क्षेत्र के योगिया गांव के समीप शराब तस्करों के द्वारा एसएसबी जवानों को वाहन से रौंदने पर जवानों की मौत मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को जयनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ विप्लव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक मधुबनी के द्वारा एसआईटी टीम का गठन किया था। एसडीपीओ विप्लव कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने मामले का उद्भेदन करते हुए दो दिनों के भीतर चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार व्यक्ति बाबूबरही थाना क्षेत्र के भूपटटी गांव निवासी दिलीप कुमार यादव व जयनगर थाना क्षेत्र के सेलरा गांव निवासी राकेश यादव शामिल हैं। जबकि जिस वाहन से घटना को अंजाम दिया गया। उसमें प्लेटीना मोटरसाइकिल बीआर 32 यू 3526 व चार चक्का वाहन स्कार्पियो डीएल 3 सीएजे 0027 व एक मोबाइल फोन शामिल हैं। एसडीपीओ ने बताया कि विगत 29 अगस्त को लदनियां थाना क्षेत्र के योगिया सिमरा टोल के समीप शराब तस्करों पर लगाम लगाने के लिए एसएसबी जवानों के द्वारा निगरानी रखी जा रही थी। उसी क्रम में एक मोटरसाइकिल पर तस्कर के द्वारा संदिग्ध सामान नेपाल से भारत ला रहा था। एसएसबी जवानों के द्वारा रोकने के लिए इशारा किया गया।

तस्कर ने दो एसएसबी जवान को मोटरसाइकिल से ठोकर मार कर शराब छोड़ कर फरार हो गया। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार में स्कार्पियो ने दोनों जवानों को ठोकर मारते हुए एक को रौंद कर फरार हो गया। जिस कारण एक जवान हेड कांस्टेबल देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि एक जवान को मामूली चोट आई। आनन-फानन में घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अनुसंधान के क्रम में घटना में शामिल स्कार्पियो को चालक दिलीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। जबकि गिरफ्तार व्यक्ति के निशानदेही पर एक अन्य व्यक्ति राकेश यादव को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि घटना के द्वारा उक्त स्कार्पियो को लेकर योगिया गांव में सिकंदर यादव,नवल यादव,विवेक यादव के साथ शराब लाने के लिए गया था। इसी क्रम में राकेश यादव, पालो यादव,मनोज यादव एवं पहाड़ी यादव के द्वारा सङक पर लाईनिंग का काम किया जा रहा था। इसी क्रम में मोटरसाइकिल पर शराब लेकर आ रहा था। एसएसबी जवानों ने रुकने को कहां और ठोकर मारते हुए वहां से भागने में सफल रहा। जबकि पिछे से आ रही चार चक्का वाहन ने जवानों को रौंदा। जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और ईलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

मौके पर जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार,लदनियां थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,एसआई सचिन कुमार एएसआई एसएस प्रसाद,मो.शमशुद्दीन समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button