
बिहार
MADHUBANI:- भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, नशीली दवाओं के साथ एक धराया
मधुबनी- 11 अक्टूबर।भारत-नेपाल सीमा पर 48वीं वाहिनी SSB जयनगर ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ए समवाय हरने के जवानों ने हरने बाजार के पास एक व्यक्ति को नशीली दवाओं की खेप के साथ पकड़ा।
एसएसबी के अनुसार काले रंग की पन्नी लेकर नेपाल की ओर जा रहे एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी में पन्नी से नशीली दवाइयां बरामद हुईं, जिसका कोई बिल वह नहीं दिखा सका। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उमेश साह (41), ग्राम हरने, थाना हरलाखी के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि दवाएं हरने के ही रोशन दास से ली थीं और नेपाल में किसी अज्ञात व्यक्ति को देनी थी।
कमांडेंट, 48वीं वाहिनी ने कहा कि सीमा पर अवैध तस्करी रोकने के लिए जवान पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं और ऐसे मामलों में कार्रवाई जारी रहेगी।



