
धर्म-ज्योतिष
MADHUBANI:- : धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा, भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण का देवता
मधुबनी- 17 सितंबर। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मधुबनी के 13 नंबर रेलवे स्थित श्री श्री 108 जय बाबा बजरंगबली विश्वकर्मा पूजा समिति द्वारा विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष शिवू दास के नेतृत्व में सुबह विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे दिन भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण चलता रहा।
पूजा समिति के सचिव बजरंग दास, कोषाध्यक्ष परमेश्वर चौधरी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी बड़े हर्षोल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा मनाई जा रही है। भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण का देवता माना जाता है। समिति के सदस्य बबलू दास, मंगल दास, अखिलेश दास, युगल दास, लक्ष्मी दास, शिव नारायण दास, शंभू दास सहित अन्य कार्यकर्ता और मोहल्लेवासी मौजूद थे।



