
MADHUBANI: म्यूचुअल ट्रांसफर वाले शिक्षकों के लिए आया नया आदेश, 30 नवंबर तक करना होगा योगदान
मधुबनी, 29 नवंबर। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय (संभाग- स्थापना) की ओर से म्यूचुअल स्थानांतरण के उपरांत शिक्षकों के विरमण को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है। यह निर्देश जिले के सभी प्रधानाध्यापक,प्रभारी प्रधानाध्यापक,प्रधान शिक्षक को भेजा गया है।
पत्र में कहा गया है कि 27.11.2026 को विभाग द्वारा म्यूचुअल स्थानांतरण की गई है, जिसका योगदान की अंतिम तिथि दिनांक 30.11.2026 तक निर्धारित है।
दो महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।
स्थानांतरित विद्यालय में संबंधित शिक्षक अपने पूर्व पदस्थापन विद्यालय से विरमण पत्र के उपरांत ही विद्यालय में योगदान करेंगे। स्थानांतरण के क्रम में संबंधित शिक्षक, प्रधानाध्यापक उक्त शिक्षक के जिम्मे का प्रभार, दायित्व अपने स्तर से किसी अन्य शिक्षक को देना सुनिश्चित करेंगे।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने उपरोक्त निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करने को कहा है। पत्र की प्रतिलिपि संबंधित शिक्षक, सभी वरीय प्रधानाध्यापक, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला पदाधिकारी, मधुबनी को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यार्थ प्रेषित की गई है।



