
मधुबनी में PM मोदी के 76वें जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान, रक्तदान शिविर और आशीर्वाद का दीया
मधुबनी- 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 25 वर्षों के राष्ट्र सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मधुबनी में रक्तदान शिविर और आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के थाना चौक स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक चंद्रवीर यादव के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, प्रदेश मंत्री जन्मेजय सिंह, जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव सहित अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
रक्तदान शिविर में लगभग 100 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। मौके पर सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। आज का दिन और भी खास है, क्योंकि आज भगवान विश्वकर्मा पूजा भी है, जो निर्माण और सृजन के प्रतीक हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद सिंह,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर,प्रशांत ठाकुर, राधा देवी, अशोक कुशवाहा, रीना सर्राफ, विनोद राम,आदित्य झा,रवि सिंह,रोहित जायसवाल, वीरेंद्र मेहता,मनीष रंजन,राम पुकार ठाकुर, मनीष करण, रवि महतो, आयुष सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



