
MADHUBANI:- नशा के खिलाफ घर-घर दे रहे दस्तक, नशा नहीं करने का दिलाते संकल्प
मधुबनी – 06 मई। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में मानव समृद्धि संस्थान ने समाज से सूखा नशा का समूल नष्ट करने का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।संस्थान के संस्थापक सह महासचिव महेश चंद्र झा प्रतिदिन अपनी टीम के साथ हरेक वार्ड में पहुंचकर जागरूकता का घर-घरदस्तक दे रहे हैं। नशा के कारण होने वाली हानियों को गिनाते है। इससे सूखा नशे के चपेट में आ चुके परिवारों में आशा की एक किरण जगी है। टीम घरों में पहुंचकर युवाओ को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाते है।
साथ ही नशा से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते है। महासचिव ने बताया कि नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को बाहर से निकालने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। युवा वर्ग उर्जा का प्रतीक है। नशा जैसे सामाजिक कोढ को मिटाने के लिए समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि नशा के चलते प्रतिदिन विवाद, लड़कियों एवं महिलाओं पर छींटाकशी, पारिवारिक कलह, बच्चों पर दुष्परिणाम, अनैतिकता की घटना बढती जा रही है। इसे रोकने के लिए युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान निश्चित रूप से कारगर साबित होगा। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नशाबंदी कानून को सख्ती से पालन की जरूरत है।



