बिहार

MADHUBANI: झमाझम बारिश, डूबा शहर, नगर निगम का जलनिकासी के दावा का निकला दम

मधुबनी- 08 मई। शुक्रवार की शाम झमाझम बारिश से शहर में जलजमाव से स्थिति बिगड़ गई। शहर की सड़कों पर जलजमाव ने नगर निगम के जलनिकासी के दावों का दम निकाल कर रख दिया है। शहर नालों के दूषित पानी का झील बन गया है। जबकि अभी मानसून की बारिश बाकी है। शहर के तिरहुत कॉलोनी, प्रगतिनगर कॉलोनी, विनोदानंद झा कॉलोनी, बुद्धनगर, यदुवंशी नगर, आदर्शनगर कॉलोनी, लक्ष्मी सागर, रहमतगंज, ऑफिसर्स कॉलोनी, गोशाला मोहल्ला सहित अन्य हिस्सों में जलजमाव के कारण लोगों के घरों में नाला का पानी प्रवेश कर गया है। लोगों को नाला के दूषित पानी होकर आवाजाही करना पड़ रहा है। जलजमाव के बीच सर्प कीड़े-मकोड़े घर में प्रवेश कर जाता हैं। बता दें कि शहर के गंगासागर चौक से बाटा चौक, बाटा चौक से चूड़ी बाजार चौक, सूडी स्कूल चौक से गांधी चौक, संतुनगर चौक, गिलेशन बाजार, गदियानी चौक सहित शहर के अन्य सड़कों पर जलजमाव से लोगों को फजीहत झेलना पड़ रहा है। बता दें कि बारिश बाद नगर निगम जलनिकासी के दावों का राग अलापने लगता है। सालों से शहर के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों से जलनिकासी के लिए कोई ठोस उपाय नहीं अपनाए जा रहे हैं।

बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या खड़ी कर दी है। लोगों के लिए पीड़ादायक साबित हो रहा है। कोतवाली चौक से थाना चौक का स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट के तहत केनाल पानी और कीचड़ से भरा रहने से शहर में जलजमाव की संकट को गंभीर बना दिया है। जलजमाव झेल रहे शहर के लोग नगर निगम प्रशासन को कोसते रहे हैं। शहर में जलजमाव झेल रहे लोगों की नाराजगी बढती जा रही है। कई वार्ड पार्षद भी नाराज हैं। शहर में जलजमाव की बिगड़ने के बाद अधिकांश पार्षदों की चुप्पी शहर वासियों को अखर रहा है। निगम प्रशासन सिर्फ जलनिकासी के दावे कर अपनी पीठ थपथपा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button