
MADHUBANI: कपिलेश्वर स्थान में शिव शक्ति महायज्ञ के लिए 14 मई को होगा ध्वजारोहण अनुष्ठान
मधुबनी- 08 मई। मिथिला का देवघर और शिवभक्तों के असीम आस्था का केंद्र रहिका प्रखंड के कपिलेश्वर स्थान परिसर में 9 दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर 14 मई को मंदिर परिसर में ध्वजारोहण अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। ध्वजारोहण पर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए यज्ञ ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट के शरत चंद्र मिश्र ने कहा कि यज्ञ मलमास के बाद सात्त्विक व विधान पूर्वक 19 से 27 जून तक शिव शक्ति महायज्ञ आयोजित की जाएगी। उनहोंने बताया कि महायज्ञ में कामरूप कामख्या के साधक आचार्य नीरज जी महाराज कथा वाचिका साध्वी मीरा किशोरी जी शामिल होंगे। मुख्य यजमान आचार्य सुधांशु शेखर मिश्र होंगें। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन, पूजन, अभिषेक एवं पार्थिव शिवलिंग की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। विद्वान आचार्यों के निर्देशन में शिव शक्ति महायज्ञ में भगवान शिव की आराधना के विभिन्न स्वरूपों का होगा। यज्ञ में शिव महापुराण कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी मीरा किशोरी जी द्वारा किया जाएगा।
आयोजन मंडल के संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि शिव शक्ति महायज्ञ जन कल्याण के लिए बहुत ही लाभकारी है। यज्ञ से मोक्ष प्राप्ति की उपाय का मार्ग प्रशस्त होगा। 9 दिनों तक प्रस्तावित महायज्ञ में शामिल होने से शारीरिक पीड़ा और खतरे टल जाएंगे। यज्ञ की आहुति पाकर सभी देवता प्रसन्न हो जाते हैं। यजमान की कामना पूर्ण करते हैं। विधि पूर्वक इसकी संपन्नता से उसके संकल्प का फलीभूत होने का विश्वास पूरा हो जाता है। यज्ञ द्वारा देवताओं की आराधना करने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती है।



