
MADHUBANI:- सरकारी पोखर की जमीन की अवैध निबंधन और अतिक्रमण के मामले में 47 पर FIR
मधुबनी- 04 जुलाई। मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के तिलक चौक स्थित सरकारी पोखर की जमीन की अवैध निबंधन और अतिक्रमण के मामले में रहिका अंचल अधिकारी (सीओ) के आवेदन पर नगर थाना मेंप्राथमिकी दर्ज की गई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मौजा चकदह, थाना संख्या-33, खाता संख्या-312, खेसरा संख्या-89, रकबा 3 बीघा 18 कट्ठा 7 धुर, जो सीएस खतियान में गैरमजरूआ खास (सरकारी) पोखर की भूमि के रूप में दर्ज है, उस पर पिछले लगभग 40 वर्षों के दौरान नगर निगम की मेयर के पुत्र प्रशांत राय, अशरफ अली, आभा कुमारी, शुभाष चंद्र मिश्रा, पूनम कपूर, मोहम्मद अली, शौकत अली, अरुण कुमार, पताम्बर ठाकुर, बरफी कारक, सुनील कुमार नायक, गोपाल महतो, काशीकांत झा, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, अरुण मंडल, ललन मंडल, पिंटू कुमार झा, जाहिदा खातून, राजेश कुमार सिंह, ज्ञानेश राज, उदय कुमार, राहुल कुमार, राजेंद्र प्रसाद, राजन कुमार, सुमित कुमार, धीरज कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह, विनोद कुमार राय, मोहम्मद सना उल्लाह, आभा देवी, बैद्यनाथ झा, विजय कुमार राय, कृष्णकांत मिश्रा, मैथिलेश कंवर पोद्दार, श्रवण राय, जावेद इकबाल, जयकांत मंडल, अविनाश कंवर, अंकित कुमार, संजय कुमार झा, रचना कुमारी, कैलाश कुमार झा, बिकाऊ मंडल,राहुल कुमार तथा प्रदीप कुमार झा समेत कुल 47 लोगों द्वारा अवैध निबंधन कराकर अतिक्रमण किया गया है। सीओ ने अपने आवेदन में कहा है कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आवेदन के अनुसार, नामजद लोगों द्वारा सरकारी पोखर में मिट्टी भरकर सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना सामने आते ही यह मामला पूरे दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया और टिप्पणियां भी दीं।
उल्लेखनीय है कि तिलक चौक स्थित खेसरा संख्या-89 पर पिछले कई वर्षों से मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा था, जिसके विरोध में स्थानीय लोगों द्वारा समय-समय पर जिला प्रशासन को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की जाती रही है।



