
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में 6 माह के कार्यों का लेखा-जोखा, मंत्री निशांत ने सेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
पटना – 28 नवंबर। आज विभागीय कार्यालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न प्रभागों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस दौरान पिछले 6 माह में विभागीय कार्यों, योजनाओं, परियोजनाओं एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति और वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में कार्यों को और अधिक प्रभावी, सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
बैठक में कहा गया कि राज्य में सुदृढ़ हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, अत्याधुनिक तकनीक आधारित जाँच एवं उपचार पद्धतियों का विस्तार, पर्याप्त मानव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं को अधिक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और जनहितकारी बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में यह भी कहा गया कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।



