
MADHUBANI: सम्राट सरकार का खजाना खाली, विकास कार्य पूरी तरह ठप: पूर्व मंत्री
मधुबनी- 05 जुलाई। राजद का स्थापना दिवस पर पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक समीर कुमार महासेठ ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजद कार्यकर्ताओं और नेताओं का हौसला काफी बुलंद है।कार्यकर्ताओं की एकजुटता ने पार्टी में नई ऊर्जा का संचार किया है। राजद कार्यकर्ताओं का मनोबलकाफी ऊंचा है। राजद जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाया है। पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध और अन्य मामलों को लेकर राजद लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। क्षेत्र की जन समस्याओं, बेरोजगारी, खराब स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था और स्थानीय औद्योगिक विकास को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं। पहले नीतीश सरकार और अब सम्राट सरकार से आजिज लोगों का राजद की और रुझान बढ़ा है। इनदिनों पेयजल की किल्लत सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे लोगों की लडाई राजद लड़ रही है। सम्राट सरकार खाली खजाना के जूझ रही है। बिहार में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। कार्यक्रम में राजद जिला महासचिव पवन यादव, सुमन कुमार यादव, पूर्णशंकर झा, पप्पू कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।



