
MADHUBANI: बाबा साहेब के संविधान पर टिका हमारा देश, विकास का मूलमंत्र सबको शिक्षा
मधुबनी- 14 अप्रैल। फुलपरास के अंबेडकर नगर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती राजद के दलित महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष घुरन बिश्वास की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा श्रध्दांजलि अर्पित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद नेता व रहिका सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव ने कहा कि बाबा साहब की जयंती समारोह तब सार्थक होगा जब उनके सपना सभी लोगो को शिक्षा साकार होगा।
बाबा साहेब स्वतंत्र भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाले समिति के अध्यक्ष थे। बाबा साहब के मूल विचार शिक्षित बनो संगठित रहो, संघर्ष करो। बाबा साहेब संविधान बनाने के बाद दलित आंदोलन, शिक्षा के लिए संघर्ष करते रहे। शिक्षा से ही समाज, गांव और राज्य का विकास होगा। सच्ची श्रद्धांजलि के लिए सभी को शिक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए। बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान पर हमारा देश टिका हुआ है। लोगों को समानता का अधिकार बाबा साहब द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में नरेंद्र तिवारी, रवि साफी, सकल पासवान संजीत राम, हीरा विश्वास,रामस्वरूप विश्वास, प्रमोद कुमार, दिलीप राउत, रमेश यादव, लाल ठाकुर, दुर्योधन राम, सुधीर विश्वास सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।



