
बिहार
MADHUBANI:- सदर एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष कृणाल के कार्य को सराहा, कहा- अन्य कार्य का ससमय निष्पादन करें
मधुबनी- 30 अगस्त। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने सोमवार को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष कुणाल कुमार के कार्य की सराहना की। वहीं उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि थाना के अन्य कार्यों को ससमय निष्पादन करें।

मौके पर थानाध्यक्ष कृणाल कुमार के अलावा सहायक अवर निरीक्षक हरिद्वार राम एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।



