
MADHUBANI नगर निगम क्षेत्र में 8 सितंबर से लगेगा जनपंचायत, आमजनों की समस्याऐं होगी दुर
मधुबनी- 04 सितंबर। नगर निगम प्रशासन ऑनस्पॉट समस्याओं का निष्पादन करेगा। इसके लिए प्लानिंग बना लिया गया है और इसे मूर्त्त रुप देने के लिए वार्ड एक और दो के लिए आठ सितंबर को जन पंचायत का आयोजन किया जायेगा। वार्ड एक में इसका आयेाजन होगा। जहां यहां के नागरिक अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को रखेंगे। इसमें से जो तत्काल संभव होगा, उसका समाधान किया जायेगा और अन्य विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए दीर्धकालीन प्रोजेक्ट बनाये जायेंगे। इसकी जानकारी देते हुए नगर आयुक्त सह प्रशासक अनिल चोधरी ने बताया कि इसके लिए सिटी मैनेजर राजमणी प्रसाद गुप्ता को अधिकृत किया गया है।
इस पंचायत में वे खुद तो रहेंगे ही अन्य संबंधित कर्मी व अधिकारी भी रहेंगे। इसके लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस जन पंचायत में ही होल्डिंग टैक्स सहित अन्य टैक्सों की अदायगी के लिए भी लागों को जागरुक किया जायेगा। ताकि शहर का सर्वांगीण विकास किया जाना संभव हो सके। इसके लिए डिफाल्टर टैक्स धारकों की सूची पूर्व में ही बनाए जाने का निर्देश टैक्स कलेक्टरों को दिया गया गया है। साथ ही कैम्प में डिफॉल्टर टैक्स धारक यदि अपने बकाए टैक्स का भुगतान नहीं करते हैं, तो ऐसे टैक्स डिफॉल्टरों की सूची वार्ड के सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाया जाएगा। आयोजन को लेकर नगर आयुक्त अनिल चैधरी ने अन्य अधिकारियों के साथ निवर्तमान वार्ड एक और 14 का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने वार्ड में नल-जल की स्थिति, नली-गली योजना की स्थिति, पीएम आवास योजना की स्थिति,वार्ड की साफ-सफाई सहित जलजमाव वाले क्षेत्रों को देखा और लोगों से इस संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान निवर्तमान वार्ड पार्षद जयशंकर साह से वार्ड एक में मौजूद नागरिक समस्या व उसके समाधान पर चर्चा किया। वे वार्ड 14 और 20 के वाल्मीकी कॉलनी में भी समस्याओं को देखा। उन्होंने वाल्मीकी बस्ती के जलजमाव वाले स्थान में होने वाले निर्माण के त्वरित निदान का आदेश दिया। उन्होंने मोटर पंप से जलनिकासी किए जाने की मांग की।



