मधुबनी- 17 जुलाई। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सोहरौल गांव के बघार में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी है। दोनों बच्चों का शव ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे के बाद पानी से निकाला। घटना के करीब दो से ढाई घंटे तक अंचल प्रशासन के किसी भी कर्मी और थाना के नहीं पहुँचने पर जमकर नाराजगी व्यक्त की।
मृतक की पहचान सोहरौल गांव के सूरत लाल यादव के दस वर्षीय पुत्री दीपिका कुमारी और हरिचन्द्र यादव का पुत्र 10 वर्षीय श्याम सुंदर यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे बुधवार की सुबह भैस को चराने के लिए गांव के बघार में लगा हुआ था। भैंस को नहाने के लिए जैसे ही बघार के खेतों की ओर गया। वैसे दोनों बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देख गांव के अन्य बच्चों ने गांव जाकर लोगों और परिजनों को जानकारी दी। उधर, सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीण जुट गए और डूबे हुए स्थल पर खोजबीन की। इधर, दो बच्चों की डूबने की सूचना के बाद भी प्रशासन घंटो तक नहीं पहुँच पाया। उधर, सूचना पर पहुँची 112 की पुलिस टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों को समझाने में विफल होने के बाद डायल-112 की पुलिस बैरंग हो गयी। उधर, ग्रामीणों ने करीब चार से पांच घंटे के बाद शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। उधर, दो बच्चों के डूबने से हुई मौत के बाद परिजनों के चीत्कार से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर, सीओ के निर्देश पर सीआई ध्रुव कुमार पहुँच कर घटना की पूरी जानकारी शव खोजे जाने तक पूरे मुस्तैदी से मौजूद रहे। इस संबंध में अंचलाधिकारी धर्मदेव चौधरी ने बताया की कागजी प्रक्रिया के बाद निर्धारित मुआवजा की राशि दी जाएगी।
