मधुबनी- 17 जुलाई। बारह वर्षीय लड़की को आरोपी ने अपहरण और दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर गांव के ही पोखर में फेंक दिया। जिसे अगले दिन ग्रामीण उक्त लड़की की शव को पोखर में उबलते देख गांव में सनसनी फैल गया। घटना 15 जुलाई रात की है। उक्त मृतिका कि पहचान रहिका थाना क्षेत्र के सप्ताह पार्वती टोल निवासी कमल राम के पुत्री 18 वर्षीय उषा कुमारी के रूप में हुई है। इस प्रकार की घटना होने से गांव में आरोपी के प्रति आक्रोश व्याप्त हैं। वही लड़की के परिजन ने बताया कि 15 जुलाई कि रात उषा को अपहरण कर लिया जाता है। जिसे हम लोग आसपास के इलाके में खोज की, परंतु नहीं मिली। अगले दिन गांव के ही ट्रैक्टर चालक मैदान करने गए,तो तालाब में शव उबलते देखा। देखने के बाद उनके द्वारा सूचना दी गई। इस घटना को लेकर मृतका के मां रेखा देवी ने उषा कि हत्यारा को नामजद करते हुए आरोपी के प्रति रहिका थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने आवेदन में बताया है कि गांव के ही सहदेव यादव का पुत्र 18 वर्षीय कमलेश यादव मेरी पुत्री को बहुत दिनों से छेड़छाड़ व गलत निगाह से देखा किया करता था। यह सब करने से कई बार मना किया गया था। उन्होंने आगे जिक्र किया कि, 12 जुलाई के दिन संध्या 5 बजे उषा ट्यूशन से पढ़ कर घर आ रही थी। तभी रास्ते में कमलेश 5 से 6 लड़कों के साथ मेरी पुत्री को रोक कर शादी करने को कहा। लेकिन शादी करने से इनकार कर दिया गया। जिसे बार-बार अपहरण कर हत्या कर देने कि धमकी दिया करता था। उन्होंने रहिका थानाध्यक्ष को आवेदन देते हुए कहा कि यही लोग मेरी पुत्री को अपहरण व दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दिया है। तथा शव को तालाब में फेंक दिया है। उन्होंने करी कारवाई करने की अपील की। इस संदर्भ में रहिका थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि 150/24 कांड दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया गया है। उक्त आरोपी को पकड़ने हेतु छापेमारी किया जा रहा है। आपको बता दे की उषा कुमारी बीए पार्ट टु की छात्रा थी।
