मधुबनी- 04 अक्टूबर। घोघरडीहा थाना पुलिस ने फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे एक शिक्षक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के मध्य विद्यालय पिरोजगढ़ में पदस्थापित शिक्षक धीरेंद्र कुमार सेन पर फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने का मामला दर्ज था। जिस मामले में उक्त शिक्षक फरार चल रहे थे। धराये शिक्षक सेन फुलपरास थाना क्षेत्र के पैता गांव निवासी बताये गये हैं।
