[the_ad id='16714']

MADHUBANI:- पूजा समिति ने राजद नेताओं को किया सम्मनित

मधुबनी- 19 सितंबर। बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के पतौना,नवटोली,सिंगिया पश्चिमी एवं सादुल्लाहपुर में हो रहे गणपति पूजा पंडाल सहित दर्जनों विश्वकर्मा पूजा पंडाल में युवा राजद प्रदेश महासचिव आसिफ अहमद ने पहुंच दर्शन किया। पतौना में विश्वकर्मा पूजा कमिटी के सदस्यों द्वारा आसिफ अहमद को सम्मानित किया गया। आसिफ अहमद ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के इंजीनियर माना गया है। अर्थात समूचे विश्व का ढांचा उन्होंने ही तैयार किया है, वे ही प्रथम आविष्कारक थे। भगवान विश्वकर्मा ने मानव को सुख सुविधा प्रदान करने के लिए अनेक यंत्रो व शक्ति संपन्न भौतिक साधनों का निर्माण किया। उन्होंने मेला कमिटी के सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। पूजा कार्यक्रम के दौरान ही दर्जनों युवाओं को आसिफ अहमद ने हरा गमछा भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विष्णु देव सिंह यादव,उपाध्यक्ष अजीत नाथ यादव,डॉ.विजय चन्द्र घोष,राजद नेता जकी अहमद पम्मू,अरुण कुमार यादव,राधे यादव,डॉ. मोती रमण,अजोधी यादव,वीर यादव,रामचंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!