मधुलनी-19 सितंबर। पुलिस लाइन में सोमवार की दोपहर लगभग 3 बजे 2018 बैच के सिपाही राजकुमार मंडल की मौत हो गयी। वे पुलिस लाइन में रह रहा थे। फिलहाल मधुबनी कोर्ट में उसकी ड्यूटी लगी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर लगभग 2ः 30 बजे सिपाही राजकुमार मंडल शौचालय जाने के लिए पुलिस लाइन के पीछे गये थे। वहां नल में पानी नहीं आ रही थी, जिस कारण वह मोटर चलाने गया। इसी बीच वह फिसल कर वही पर गिर गये। जिसके बाद वह उठ नहीं पाये। कुछ देर बाद पुलिस लाइन के अन्य सिपाहियों ने उन्हे गिरा हुआ देखा, तो तुरंत आनन फानन में उन्हें उठाकर सदर अस्पताल मधुबनी में लाए। जहां सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। संभावना जताई गयी है कि सिपाही राजकुमार मंडल की मौत ब्रेन हेमरेज या हर्ट अटैक से हो गयी होगी। वैसे मौत का कारण मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। जानकारी के अनुसार सिपाही रविवार को घर से ही आए थे। सिपाही भागलपुर जिला के सुल्तानगंज शाहाबाद निवासी कमलेश्वरी मंडल के पुत्र राजकुमार मंडल थे। वह पुलिस लाइन में रहते हुए मधुबनी कोर्ट में ड्यूटी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक सिपाही पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जिसका परिवार वाले इलाज भी करवा रहे थे। नौ सितंबर को वह इलाज करवाने के लिए ही छुट्टी लेकर घर गये थे। रविवार 17 सितंबर को वह घर से वापस मधुबनी पुलिस लाइन आये थे। मृतक सिपाही अपने पीछे अपनी पत्नी,एक बच्चा और वृद्ध माता पिता को छोड़ दिए हैं।
