मधुबनी- 23 जनवरी। लदनियां थाना पुलिस के शराब तस्करी धंधा पर नकेल कसने के लिए चलाए गए अभियान के बाद भी चोरी छिपे शराब धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। लदनियां थानाध्यक्ष ने बताया कि एएसआई मनोज कुमार संध्या गष्ती के दौरान धर्मवन गांव में पैक्स गोदाम के निकट दो बोतल नेपाली देसी शराब के साथ बाइक सवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बाइक सवार की पहचान इसी थाना क्षेत्र के परसाही गांव निवासी रामनारायण सिंह के रूप में की गई। शराब के साथ पकड़े गए धंधेबाज खाजेडीह चोक पर गैरेज संचालक है। केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया।
