MADHUBANI:- कड़हिया पूर्वी पंचायत के मुखिया की पत्नी ने की आत्महत्या, जांच में जूटी पुलिस

मधुबनी- 21 मार्च। जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के कड़हिया पूर्वी पंचायत के मुखिया राजेश भंडारी की पत्नी 38 वर्षी निभा देवी ने सोमवार की रात्री गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका रात्री में अपने परिवार के साथ खाना खाया और खाने के बाद ऐसा क्या हुआ कि मुखिया की पत्नी ने गले में फंदा डालकर की आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी सुबह जब बच्चे ने अपनी मां को नहीं देखा, तो घर में खोजने के लिए गया, तो मां को गले में फंदा डालकर लटकते हुए देखकर बच्चे जोर जोर से चिल्लाने लगे। जिसके बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। साथ ही इस घटना की सूचना राजनगर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर फंदे से लटकते हुए शव को नीचे उतारा। उसके बाद कागजी प्रक्रिया कर शव को अपने कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। इस घटना के बाद पूरे कड़हिया पूर्वी में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतिका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मौत परिवारिक कलह का कारण बताया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतिका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इधर पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया और मामले की जांच में जूट गयी है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!