मधुबनी-18 जून। रहिका थाना पुलिस ने एक वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त धनुशी गांव निवासी अनिल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। अनील सिंह पर रहिका थाना क्षेत्र के ककरौल गांव में लगभग एक वर्ष पूर्व में विनोद चोधरी व उनके पाटीदार के निजी जमीन को हरपने एवं हथियार से लैस होकर बलपूर्वक झोपड़ी बना रहे थे। जिसकी सुचना पर बनाने घटनास्थल पर पहुंचे रहिका अंचल अधिकारी एवं रहिका थानाध्यक्ष ने समझा बुझाकर जमीन खाली कराने की कोशिश किया। जिसपर उक्त लोग उग्र हो गये। तथा पत्थरबाजी करते हुए पुलिस बल के ऊपर हमला कर दिया था। जिस हमले में कई पुलिसकर्मी जख्मी भी हो गए थे। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस लाइन एवं नजदीकी थाना को सूचना देकर घटनास्थल पर भेजा। जिसके बाद मामले निरंतरण में हुआ। इस संदर्भ में रहिका अंचलाधिकारी के लिखित आवेदन पर रहिका थाना में 40 नामजद एवं 200 से 300 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया था। उक्त कांड में धनुषी गांव निवासी राम बहादुर सिंह के पुत्र अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिस प्रशासन के खिलाफ पत्थरबाजी करने के आरोप में न्यायिक हिरासत में लेने हेतु व्यवहार न्यायालय मधुबनी भेज दिया गया। इधर रहिका थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध रहिका थाना एवं नगर थाना में कई मामले दर्ज है।
