
MADHUBANI:- भाकपा माले के नेता हत्या मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार
मधुबनी- 31 जुलाई। रहिका थाना क्षेत्र में भाकपा माले के नेता का चाकू मारकर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पुरे मामले का खुलासा कर दिया। घटना के सफल उद्भेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देशानुसार सदर एसडीपीओ 01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था।
पुलिस टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में एफएसएल टीम की जॉच रिपोर्ट व अन्य गुप्त सूचना एवं पुलिस मुखाबिरों के आधार पर हत्या के आरोपी की पहचान गुड्डु कुमार यादव के रूप में कर लिया गयी तथा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के प्राथमिकी अभियुक्त खरौआ निवासी गुड्डु कुमार यादव को विधिवत गिरफ्तार कर रहिका थाना लाया गया। पुछ-ताछ के क्रम में गुड्डू यादव द्वारा भाकपा माले के नेता को चाकू गोदकर हत्या करने की बात को स्वीकार किया।
उक्त अभियुक्त के निशानदेही से घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है।



