
बिहार
दरभंगा MLC चुनाव: स्नातक के लिए 5 और शिक्षक के लिए मदनमोहन झा ने कटाया नाजीर रसीद
दरभंगा- 01 अक्टूबर। बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत आज कुल 6 अभ्यर्थियों ने नाजीर रसीद कटाया।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 5 अभ्यर्थियों ने रसीद कटाया। इनमें दरभंगा के सैयद मो. सिबगतुल्लाह एवं संजय कुमार देव कन्हैया,समस्तीपुर के रिंकी कुमारी एवं सदन कुमार मिश्रा तथा बेगूसराय के सर्वेश कुमार शामिल हैं।
वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दरभंगा के डॉ. मदन मोहन झा ने नामांकन हेतु नाजीर रसीद कटाया।
निर्वाचन आयोग के अनुसार नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी है।



